{"_id":"624f1fd77a7c23256a35b886","slug":"youth-injured-dies-due-to-bee-attack-etah-news-agr5294694106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले से युवक घायल मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले से युवक घायल मौत
विज्ञापन
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव जलूखेड़ा निवासी एक युवक पंजाब के फरीदपुर में पौधे बेचकर अपने परिवार की गुजर-बसर करता था। बुधवार को नर्सरी में मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पंजाब में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बृहस्पतिवार को शव लेकर सकरौली थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव जलूखेड़ा निवासी राकेश ने बताया कि 35 वर्षीय रोहिताश उनके गांव के ही निवासी थे। वह करीब 20 वर्षों से पंजाब के फरीदपुर जनपद में रहकर नर्सरी से पौधे खरीदकर फेरी लगाकर गांव और शहरों में बेचते थे। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गांव के कई लोग फरीदपुर में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को रोहिताश फरीदपुर में नर्सरी से पौधे लेने गए। इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए नर्सरी में कई बार वह गिर पड़े। बाद में उन्हें वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान की मौत हो गई। सकरौली थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि परिजन बृहस्पतिवार को युवक का शव लेकर थाने आए थे। पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इस पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है।