फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth hospitalized after alleged life-threatening attack with a country-made firecracker.

Etah News: देसी पटाखे से युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, भर्ती

Thu, 02 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth hospitalized after alleged life-threatening attack with a country-made firecracker.
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे रोड पर तीन युवकों ने बाइक सवार एक युवक पर रंजिशन जानलेवा हमला किया। युवक का आरोप है कि हमलावरों ने उस पर देसी पटाखा फेंका और फायरिंग भी की। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी भूरे यादव ने बताया कि छोटा भाई हिमांशु यादव पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर जनता होटल का संचालक है। वह बुधवार की रात करीब 12 बजे यहां से किसी काम के लिए रेलवे रोड पर जा रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने जनेश्वर मिश्र हॉल के पास उस पर देसी पटाखे से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। इस दौरान हिमांशू ने दो हमलावरों को पहचान लिया है जबकि एक अज्ञात युवक है। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पहले एक पटाखा फेंककर मारा जो दीवार से टकराया। वहीं दूसरा पटाखा हाथ में लगने से वह चोटिल हो गया। भूरेलाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले मेहता पार्क में हमलावरों से उनका झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने यह घटना की है। हिमांशू को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने कहा कि इस मामले में जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed