{"_id":"69974e954ec2538d0e02921e","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-etah-news-c-163-1-eta1001-146621-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। गांव अंगरईया के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।इसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया गया है।
जैथरा थाना क्षेत्र में गांव अंगरईया के पास एक युवक सड़क किनारे जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर आसपास के किसी भी व्यक्ति द्वारा जब पहचान नहीं हो पाई। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि 72 घंटे तक पहचान नहीं हो पाती है तो शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार किया जाएगा।