फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies in accident, uncle and brother injured

Etah News: हादसे में युवक की मौत, ताऊ व तहेरा भाई घायल

Sat, 27 Jan 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, uncle and brother injured
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में निधौली रोड स्थित आईटीआई के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गए। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि ताऊ व तहेरा भाई घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से ताऊ को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी आकाश (18) साल की हादसे में मौत हुई है। जबकि ताऊ सुरेश और ताऊ का लड़का मनवीर घायल हुए हैं। घायल मनवीर ने बताया कि तीनों लोग बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। तभी आईटीआई के पास तीव्र मोड़ होने के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा जाने के चलते हादसा हो गया। हम तीनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां आकाश को मृत घोषित कर दिया। बताया कि बहन पूजा के लिए रिश्ता देखने जलेसर क्षेत्र में गए थे। वहां से लौटकर आते समय हादसा हुआ। पिता की हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हादसा विद्युत खंभे से बाइक टकराने के चलते हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य हादसों में घायल नवीन कुमार निवासी सकतपुर थाना सकीट, मोहित निवासी सिलामई कासगंज और संजय निवासी पिपैहरा थाना जैथरा को मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया गया है। तीनों अलग-अलग हादसों में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed