फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies due to head injury, fear of murder

युवक के सिर में चोट लगने से मौत, हत्या की आशंका

Tue, 12 Oct 2021 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to head injury, fear of murder
एटा। थाना व कस्बा अलीगंज स्थित कायमगंज रोड पर घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक के सिर में चोट लगने से मौत हुई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फरीदाबाद में रहने वाला युवक अपनी चचेरी बहन के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही अलीगंज आया था।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव कुड़ा (कोठा) निवासी यशपाल सिंह (36) पुत्र जिलेदार सिंह के सिर में चोट लगने से इलाज के दौरान सोमवार को फरीदाबाद में मौत हुई है। मृतक के चाचा छुआरे लाल ने सिर में गंभीर चोट पहुंचाने और उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने का मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया है। बताया कि यशपाल अपनी पत्नी रीना और बच्चों के साथ फरीदाबाद में लंबे समय से रह रहा था। उसे अपनी बेटी की सगाई में आठ अक्तूबर को बुलाया। नौ अक्तूबर की रात यशपाल अपने चचेरे भाई शिवम फौजी के साथ घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रहा था। रात में शिवम को ठंड लगी तो वह घर के अंदर चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद किसी ने हत्या करने के इरादे से धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया। 10 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे यशपाल की चाची रीता देवी उठीं और चारपाई के नीचे खून देखा तो चीख पुकार मचाई। इसके बाद यशपाल को सीएचसी अलीगंज लेकर गए। यहां से एटा, आगरा, नोएडा और फरीदाबाद तक ले जाकर इलाज कराया। सोमवार की रात मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। सोमवार को युवक की मृत्यु होने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवक की पत्नी रीना अपने करीबियों पर ही हत्या की आशंका जता रही है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed