{"_id":"665c76cfbd310c379f06517c","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-etah-news-c-163-1-sagr1016-117733-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 02 Jun 2024 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 02 Jun 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से युवक चपेट में आ गया। वह अपनी भैंस को लेकर बांधने के लिए गया था। तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जबकि पिता भी चपेट में आकर घायल हुए हैं।
ग्राम बिजलई निवासी दिनेश (35) रविवार सुबह के समय अपने घर से भैंस लेकर बाहर बांधने के लिए निकला था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। जिसे वह नहीं देख सका और उसका पैर तार पर पड़ गया। जोरदार करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से पिता जोगराज भी आ रहे थे, उनको भी करंट लग गया। तेज झटके के साथ बिजली ने दूर फेंक दिया। उनके सर पर चोट लगी है। संवाद