{"_id":"612d25da8ebc3e5ad87fe6a4","slug":"youth-dies-due-to-canter-collision-etah-news-agr505636474","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
एटा। सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाकर लौट रहे युवक को कोतवाली देहात क्षेत्र में कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे गांव अंबारी निवासी शिवम (20) पुत्र रामगोपाल इस हादसे का शिकार हुआ।
मृतक के भाई इंद्रजीत का कहना है कि वह सहावर रोड स्थित श्रीराम बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर सामान बुक करने के लिए सोमवार की सुबह बाइक से गया था और बाइक दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ी कर दी। सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा शिवम दौड़ लगाकर आया और बाइक के पास खड़ा होकर मेरा इंतजार करने लगा। तभी कैंटर चालक तेजी व लापरवाही से आया और बाइक तथा शिवम को टक्कर मार दी। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया है।
वहीं थाना व कस्बा मलावन निवासी सुरजीत कस्बा में ऑटो की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसको परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आगरा रोड चुंगी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेश कुमार निवासी गाजीपुर पहोर थाना कोतवाली देहात घायल हुआ है। इसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।