{"_id":"6a7b624803f1b5fe4a0e6ea1","slug":"youth-dies-after-falling-from-balcony-while-cleaning-etah-news-c-163-1-eta1014-154861-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सफाई करते समय छज्जे से गिरा युवक, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सफाई करते समय छज्जे से गिरा युवक, गई जान
Tue, 11 Aug 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव घुटलई में घर के छज्जे की सफाई करते समय मंगलवार को युवक का पैर फिसल गया और वह सीधा नीचे आ गिरा। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गिरने की आवाज सुनकर परिजन भी घर से बाहर आ गए। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सकीट थाना क्षेत्र के गांव घुटलई निवासी इतवारी लाल (26) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर चढ़कर छज्जे की घास साफ कर रहा था। उसी समय एक ईंट के साथ उसका पैर फिसल गया जिसकी वजह से वह सीधा नीचे गली में आ गिरा। गिरते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर आ गए। सिर के बल गिरने से इतवारी लाल के गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने इतवारी लाल को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भर रही थी तो परिजन ने सांड़ के हमले में मौत होना बताया। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना पर थाना प्रभारी मधु दुबे ने स्वयं मौके पर जाकर घटना के बारे में जांच-पड़ताल की। उन्हें मोहल्ले के लोगों ने बताया कि छज्जे पर काम करते समय ही इतवारी लाल गिर गए थे। इसी आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद