फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth and teenage girl caught in village development officer's restaurant

Etah News: ग्राम विकास अधिकारी के रेस्तरां में युवक-किशोरी को पकड़ा

Fri, 28 Jun 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth and teenage girl caught in village development officer's restaurant
जलेसर। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसने नगर में चल रहे ग्राम विकास अधिकारी के रेस्तरां की सच्चाई सबके सामने ला दी। वीडियो के मुताबिक पुलिस ने यहां छापा मारकर एक युवक और किशोरी को पकड़ा था। बाद में किशोरी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

जलेसर-सिकंदराराऊ रोड स्थित एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना दी कि जलेसर बाईपास रोड स्थित रेलवे रोड तिराहे के निकट रेस्तरां में नाबालिग लड़की के साथ मारपीट कर गलत कार्य कराया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

वायरल बीडीओ के अनुसार छापेमारी में पुलिस द्वारा होटल से एक युवक एवं नाबालिग लड़की को पकड़ा गया। पूछताछ में किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई गई। पुलिस द्वारा होटल मैनेजर से भी पूछताछ की गई। मगर होटल के एंट्री रजिस्टर में लड़के-लड़कियों के आईडी एवं नाम-पता नहीं मिले। इसी दरम्यान युवक वहां से भाग गया। युवक के फरार होने के बाद किशोरी की महिला अभिभावक चीख-चीख कर पुलिस से फरार युवक एवं होटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कृष्णमुरारी दोहरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दिल्ली गए हुए थे। इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जबकि कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का अभियोग दर्ज किया गया है।


भवन मेरा है, जिसे मैंने किराए पर संचालन के लिए अन्य व्यक्ति को दिया हुआ है। यदि वहां कोई अनैतिक कार्य हो रहे हैं तो भवन को खाली कराया जाएगा। - अजीत यादव, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed