फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Your hands are always on my head ...

मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे...

Sat, 26 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 26 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
अनुभूति सेवा समिति ने ग्राम दहेली बुजुर्ग के पास अनुभूति प्रगति एवं परिवर्तन केंद्र पर सांई भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में सांई भक्त भजनों पर झूमते नजर आए। दिल्ली से आए कलाकारों ने एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

आयोजन उर्मिला यादव की पुण्यतिथि पर किया गया। सांई भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी अंशुमान यादव व संजय यादव ने सांई चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया। शुभांरभ पर भगवान गणेश एवं मां सरस्वती का आह्वान किया। इसके बाद शुरू हुई सांई भक्ति की बयार। देहली से आए कलाकारों ने एक के बाद एक जोरदार भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने ‘जब मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे, सांई बाबा तू हमेशा मेरे साथ रहे’ भजन सुनाया तो श्रोता अपने स्थान पर खड़े होकर झूमते नजर आए। कलाकारों ने सांई झांकी सहित अन्य प्रमुख देवी देवताओं की झांकी के दर्शन भी कराए गए। समिति की अध्यक्ष किरन यादव ने समिति से सेवा भावी कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी अतिथियों, और कलाकारों का सम्मान किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed