फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Your daughter has failed in 3 subjects, send me 6000 rupees and I will pass.

Etah News: आपकी बेटी 3 विषयों में फेल है, 6000 रुपये भेज दो पास कर दूंगा

Sat, 13 Apr 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Your daughter has failed in 3 subjects, send me 6000 rupees and I will pass.
एटा। हैलो...... आपकी बेटी अंजलि ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वह 3 विषयों में फेल हो गई है। बोर्ड ऑफिस से बोल रहा हूं। 6000 रुपये मेरे नंबर पर डाल दो, पास कर दूंगा। इस दौरान कॉल करने वाला व्यक्ति छात्रा के बारे में उसके पिता को जानकारी देने लगा। पिता ने समझदारी दिखाते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य को मामले की पूरी जानकारी दी है।
विज्ञापन


ठगों ने लोगों से रुपये ऐंठने का नया तरीका खोजा है। वह बोर्ड परीक्षा में पास कराने की बात कहकर लोगों से फोन पे, गूगल पे पर रुपये करा रहे हैं। शनिवार को ऐसी ही कॉल आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि के पिता कृष्णपाल के पास आई। अंजलि ने इस बार 10वीं की परीक्षा दी है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विक्की शर्मा बताया। कहा कि प्रयागराज स्थित बोर्ड ऑफिस से बोल रहा हूं। आपकी बेटी अंजलि 3 विषयों में फेल हो गई है। आप मेरे नंबर पर 6000 रुपये डाल दो, हम उसको पास करा देंगे। छात्रा के पिता ने मामले की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य आदर्श मिश्रा को दी।
विज्ञापन

इस पर प्रधानाचार्य ने उसी नंबर पर कॉल की। पूछने पर उसने बोर्ड ऑफिस से बोलने की बात कही। छात्रा के बारे में पिता, माता का नाम बताने लगा। इसके साथ ही जन्म तिथि बताई। प्रधानाचार्य ने कहा कि वह प्रयागराज में हैं, मिलकर रुपये दे देंगे। इस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने रुपये मिलकर लेने से इन्कार कर दिया। कहा कि मोबाइल नंबर पर रुपये डाल दीजिए। कहा कि सोमवार को रिजल्ट जारी हो रहा है। इसके बाद उसने कॉल काट दी। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया कि यह साइबर ठग हैं, जो कॉल कर रुपये मांगते हैं। इनके झांसे में कोई न आए। जिस व्यक्ति के पास कॉल आई है उसे रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed