{"_id":"66215b543934dc580f0b2500","slug":"youngsters-returning-from-school-in-the-afternoon-are-suffering-under-the-scorching-sun-etah-news-c-163-1-sagr1017-115672-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दोपहर में स्कूल से लौटते नौनिहाल, झुलसाती धूप में हो रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दोपहर में स्कूल से लौटते नौनिहाल, झुलसाती धूप में हो रहे बेहाल
Thu, 18 Apr 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
एटा। झुलसाने वाली गर्मी के साथ ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से सबसे ज्यादा बुरा हाल स्कूल से दाेपहर में लौटते नौनिहालों का है, जो झुलसाने वाली धूप में बेहाल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा।
स्कूलों से बच्चों को लेकर आने वाले अभिभावक धूप से बचाने के प्रयास करते हैं। मां अपने पल्लू से धूप बचाती देखी जाती है तो कोई छतरी का सहारा ले रहा है। भीषण धूप में दोपहर के समय तापमान अधिक होता है। अधिकांश स्कूलों की छुट्टी दोपहर में डेढ़ से दो बजे के बीच होती है। इस समय सूरज आग उगल रहा होता है। झुलसाने वाली धूप में स्कूल से घर लौटते समय बच्चे पसीने से तरबतर और तेज धूप की मार से सुस्त हो जाते हैं।
बृहस्पतिवार की बात करें तो दोपहर में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचा। तपिश ने लोगों को काफी परेशान किया। आगे भी तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि हाल-फिलहाल अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। पूर्वानुमान के अनुसार माह के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
औसत से 3 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 अप्रैल तक औसत तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। लेकिन वर्तमान में 39 डिग्री तक पहुंच गया है। जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। आगे भी तापमान में तेजी से इजाफा होगा।