फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young men and women danced to the songs of Jassi Gill and Babbal Rai

Etah News: जस्सी गिल और बब्बल राय के गानों पर थिरके युवक-युवतियां

Tue, 11 Feb 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Young men and women danced to the songs of Jassi Gill and Babbal Rai
एटा महोत्सव में पंजाबी गायक जस्सी गिल अपनी प्रस्तुति देते हुए - फोटो : एटा महोत्सव में पंजाबी गायक जस्सी गिल अपनी प्रस्तुति देते हुए
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में सोमवार रात जस्सी गिल, बब्बल रॉय के पंजाबी गानों की बीट ने लोगों दीवाना बना दिया। युवक और युवतियां गानों की धुन पर नाचते नजर आए। ‘ओहो डेडी जी दे। केस उते करी जावे ऐश, साडा बापू जमींदार कित्थो लैके देवे कार गाना सुनते ही शोर करते हुए नाचने लगे।
विज्ञापन

एक बार पंजाबी नाइट का धमाल शुरू हुआ तो देर रात तक लोग झूमते रहे। सोनिए हीरिए तेरी याद आंदिए, ‘जेहदा बम सूट मार दूंगा बलिये, तेरा बापू है लादेन, बल्ले बल्ले गानों का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोला। लोग मोबाइल से वीडियो बनाते और सेल्फी लेते दिखे। पंजाबी डांस करते हुए ‘सुरमा काला’, ‘निकले करंट’ और ‘गिटार सिखदा’ गानों ने युवाओं को खूब नचाया।
विज्ञापन

जस्सी गिल नाइट के दौरान लगाए गए सांउड सिस्टम की आवाज और बेस इतना तेज था कि पंडाल में आगे पडे़ वीआईपी सोफे से लोग उठकर साइडों में खडे होकर प्रोग्राम देखते नजर आए। गायक बब्बल राय ने भी पंजाबी और हिंदी गाने गाकर लोगों को भांगड़ा करने पर पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा चक्र तोड़ घुसे लोग

जस्सी गिल की एक झलक पाने लिए लोग शो के दौरान सुरक्षा चक्र तोड़कर घुस आए। जस्सी गिल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed