फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man who went with his friends died under suspicious circumstances

UP: दोस्तों के साथ गया युवक हुआ लापता...फिर इस हाल में मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 10 Jul 2025 08:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 10 Jul 2025 08:07 PM IST
सार

दोस्तों के साथ गया युवक घर नहीं लाैटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस को भी सूचना दी। तभी युवक की लाश मोर्चरी में मिली। परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
young man who went with his friends died under suspicious circumstances
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

एटा में दोस्तों के साथ बुधवार की शाम दुकान से गया कासगंज का युवक घर नहीं पहुंचा। उसका शव बृहस्पतिवार तड़के कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज मार्ग पर कार एजेंसी के सामने मिला। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कस्बा व थाना अमांपुर निवासी आकाश साहू ने बताया कि छोटा भाई अंशुल साहू (21) बुधवार की शाम को लगभग 5 बजे अपने दो दोस्तों के साथ दुकान से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो चिंता हुई। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि एटा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में एक अज्ञात युवक का शव रखा है। यहां आकर देखा तो वह छोटे भाई अंशुल का शव था। सूचना पर अन्य परिजन व पुलिस भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गई।
विज्ञापन


 

अंशुल 4 भाइयों में दूसरे नंबर का था और कस्बा अमांपुर में जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी के रजिस्टर में सड़क हादसे में मौत की जानकारी दर्ज की गई है। आकाश का आरोप है कि अंशुल को दुकान से लेकर आए दोस्त लापता हैं। 

सड़क दुर्घटना के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। आशंका है कि भाई की हत्या की गई है और बचने के लिए दुर्घटना का रूप दिया गया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed