फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man who returned home from Ghaziabad on Rakshabandhan died of fever in Etah while two have been referred

Etah: रक्षाबंधन पर गाजियाबाद से घर लौटे युवक की बुखार से मौत, दो नाजुक हालत में रेफर; छह किए गए भर्ती

Sat, 02 Sep 2023 09:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 09:24 PM IST
सार

एटा में रक्षाबंधन पर गाजियाबाद से घर लौटे युवक की बुखार से मौत हो गई। जबकि दो को नाजुक हालत में रेफर किया गया है। दो बच्चों सहित छह को अस्पताल में भर्ती किया गया। 

विज्ञापन
young man who returned home from Ghaziabad on Rakshabandhan died of fever in Etah while two have been referred
एटा का मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार को बुखार से एक युवक की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर्व पर गाजियाबाद से लौटकर आया था। वहीं मेडिकल कॉलेज से दो बुखार के पीड़ितों को आगरा के लिए रेफर किया गया है। यहां डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 

विज्ञापन


शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी रुपेंद्र यादव ने बताया कि उसके 18 वर्षीय चाचा गाजियाबाद में एक फैक्ट्री प्राइवेट नौकरी करते थे। रक्षाबंधन के त्योहार पर वह घर आए। उन्हें बुखार आने लगा। इस पर पड़ोस के गांव वाहनपुर में एक चिकित्सक से दो दिन दवा ली। हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लेकर आए। वहां से शहर के एक नर्सिंग होम ले गए। यहां जांच के बाद उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार रात आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- डेस्टिनेशन वेडिंग: पुराने किलों और धर्मस्थलों पर बजेंगी शहनाइयां, विदेशी लोग भी भारतीय रिवाज से लेंगे सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में मलावन निवासी कार्तिक, लभेटा निवासी राम, किदवई नगर निवासी आहिल व विवेक सहित दो अन्य बच्चों को भर्ती किया गया। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पारस ने विवेक को आगरा रेफर कर दिया। जबकि डेंगू वार्ड में शनिवार को अजय, पिंकू, अनुपम, रमेशचंद्र सहित एक अन्य को बुखार के कारण भर्ती किया गया। यहां चिकित्सकों ने रमेश चंद्र को आगरा रेफर किया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि बुखार से मौत के बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को गांव में टीम भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था

बीमारी से होमगार्ड की मौत

अलीगंज क्षेत्र के गांव टपुआ निवासी होमगार्ड रामलड़ैते (52) की मौत हो गई। वह अलीगंज कोतवाली में ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां पैथोलॉजी कक्ष में कुर्सी पर खून की जांच के लिए सैंपल देने बैठ गए। तभी अचानक दौरा पड़ गया और वहीं उनकी मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक सुधांशु शेखर तथा प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने होमगार्ड के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed