{"_id":"6ae38fd22241d3327502e6d5","slug":"farmer-dies-following-a-dispute-family-alleges-he-was-pushed-etah-news-c-163-1-eta1014-159328-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संशोधित- विवाद के बाद किसान की मौत, परिजन ने लगाया धक्का देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संशोधित- विवाद के बाद किसान की मौत, परिजन ने लगाया धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
एटा। गांव भलाईपुर में एक किसान को परिजन बुधवार सुबह करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने गांव के ही दूसरे पक्ष पर विवाद के दौरान धक्का लगने से गिरकर मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बागवाला थाना क्षेत्र के गांव भलाईपुर निवासी नीलेश कुमार ने बताया कि गांव के ही दूसरे पक्ष से उनका बुधवार को विवाद हो गया। इस दौरान पिता मिथलेश कुमार (55) बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनको धक्का मारकर गिरा दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यह देखकर परिजन उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मिथलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से मौैत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।