फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The firecracker exploded as soon as she picked it up, cutting the girl's finger.

Etah News: पटाखा उठाते ही फटा, बालिका की उंगली कटी

Thu, 29 Oct 2026 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The firecracker exploded as soon as she picked it up, cutting the girl's finger.
एटा। गांव अगौनापुर में बुधवार शाम खेत में पड़ा पटाखा उठाते ही नौ साल की बालिका के हाथ में फट गया। हादसे में उसकी एक उंगली कट गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले गए।
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अगौनापुर निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम वह खेत में गोभी काट रहे थे। बेटी आकांक्षा भी उनके साथ खेत पर मौजूद थी। उनके खेत के पास ही आतिशबाजी की दुकान है जहां पटाखे बनाने का काम भी होता है। आरोप है कि दुकान से लोग खेत की मेड़ की ओर पटाखे चलाते हैं। उन्होंने कई बार खेत की ओर पटाखे चलाने से मना किया था लेकिन इसके बावजूद पटाखे चलाए जाते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम भी पटाखा जलाकर उनके खेत में फेंक दिया गया। कुछ देर बाद बेटी आकांक्षा ने खेत में पड़ा पटाखा उठा लिया। रास्ते में पहुंचते ही पटाखा उसके हाथ में फट गया। धमाके में उसकी एक उंगली कट गई। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि बालिका के पिता ने घटना की जानकारी दी थी। बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया। किसी प्रकार की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed