फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young man returning with Karwa Chauth items meets with a vehicle collision; in critical condition.

Etah News: करवाचौथ का सामान लेकर लौट रहे युवक की गाड़ी से भिड़ंत, गंभीर

Thu, 29 Oct 2026 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Young man returning with Karwa Chauth items meets with a vehicle collision; in critical condition.
अलीगंज। करवाचौथ का सामान खरीदकर घर लौट रहा बाइक सवार युवक कैल्ठा के पास जिला महामंत्री पीयूष शाक्य की गाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव असादपुर निवासी मयंक (28) बृहस्पतिवार को करवाचौथ की खरीदारी करने अलीगंज आया था। सामान खरीदने के बाद वह बाइक से गांव लौट रहा था। कैल्ठा के पास पटियाली की ओर से आ रही जिला महामंत्री पीयूष शाक्य की गाड़ी से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में मयंक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed