फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young man was hit by bike, put in car and looted

Etah News: युवक की बाइक में टक्कर मार गिराया, गाड़ी में डालकर लूटा

Thu, 25 Jul 2024 04:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jul 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Young man was hit by bike, put in car and looted
एटा। गुरुग्राम से अपने घर मैनपुरी आ रहे एक युवक को कार सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। उसके बाद पकड़ कर गाड़ी में डाल लिया और नगदी व मोबाइल लूट कर युवक को मलावन थाना क्षेत्र में उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विपिन कुमार निवासी फकैता थाना बिछवां जिला मैनपुरी ने बताया कि वह 22 जुलाई को गुरुग्राम से बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। जैसे ही वह विरामपुर पुल के पास पहुंचा, तभी एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। यह देखकर वह डर गया और बाइक को तेजी से भागने का प्रयास किया लेकिन कार के चालक ने ओवरटेक करते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जैसे ही मैं नीचे गिरा मुझे उठकर तमंचा दिखाते हुए गाड़ी में डाल लिया और मैनपुरी की ओर लेकर भागने लगे। रास्ते में मेरा मोबाइल फोन और जेब में रखे हुए 8 हजार व कपड़ों का बैग जिसमें 12 हजार रुपये और रखे हुए थे तमंचा दिखाकर छीन लिए। इसके बाद मलावन थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी सेंथरी के पास हाईवे पर उतार कर भाग गए। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति से फोन लेकर मैंने घर पर जानकारी दी। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed