फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man hanged himself Hurt by the absence of wife from maternal home in etah

पत्नी की एक गलती से उजड़ गया सुहाग: दो महीने से मायके में थी, बुलाने पर भी नहीं आई, पति ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 23 Aug 2023 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Aug 2023 11:37 AM IST
सार

एटा में मायके से पत्नी के नहीं आने से दुखी  युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी की एक गलती से उसका सुहाग उजड़ गया। बताया जा रहा है कि पत्नी दो माह से मायके में ही थी। कई बार बुलाने गया लेकिन वो नहीं तो युवक ने जान दे दी।

विज्ञापन
young man hanged himself Hurt by the absence of wife from maternal home in etah
alone demo pic - फोटो : pexel

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की रात युवक कमरे में पंखे पर फंदा बनाकर लटक गया। मंगलवार की सुबह परिजन जागे तो युवक दिखाई नहीं दिया। इसके बाद कमरे में देखा गया तो फंदे पर लटका मिला। युवक की पत्नी नहीं आने से आहत होकर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


गांव कमसान निवासी गौरव सिंह (22) ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजन का कहना है कि पत्नी दो माह से मायके में रह रही है। कई बार बुलाने गया लेकिन नहीं आई, इसकी वजह से तनाव में था। इस बात का जिक्र कई बार अपने पिता प्रदीप उर्फ पप्पू और बाबा अंबिका प्रसाद से कर चुका था, लेकिन इस बात का एहसास किसी को नहीं था कि ऐसा कदम उठा लेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: बांके बिहारी के दर्शन को आने से पहले कर लें ऑनलाइन पंजीकरण, वरना...जान लें नई व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बताया कि सुबह बाबा अंबिका प्रसाद को घर में दिखाई नहीं दिया तब उसको देखा गया। वर्तमान में घर में पिता, बाबा और युवक ही रह रहे थे। पत्नी एक बेटे के साथ कांशीराम कॉलोनी मानपुर में चली गई थी।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत, कैलाश मेला देखकर लौट रहे थे घर; मची चीख पुकार
 

प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पत्नी नहीं आई थी, इसकी वजह से आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed