{"_id":"64e4ec0b8d8204702701f5a3","slug":"bike-rider-friends-killed-in-car-collision-in-agra-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत, कैलाश मेला देखकर लौट रहे थे घर; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत, कैलाश मेला देखकर लौट रहे थे घर; मची चीख पुकार
Wed, 23 Aug 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:00 AM IST
सार
आगरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। वह कैलाश मेला देखकर घर लौट रहे थे। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कैलाश मेला देखकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार रात 9 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप ये घायल हो गए। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रुनकता निवासी निवासी राजू (35) और उसका दोस्त नरेश (40) एक साथ जूते की फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार को शाम को करीब 5 बजे दोनों दोस्त बाइक से कैलाश मेला देखने के लिए गए। मेला देखने के बाद रात करीब 8 बजे वहां से निकले। पुलिस ने मेले की वजह से डायवर्जन किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
विज्ञापन
रास्ते में हाईवे के डायवर्जन रूट पर आस्था सिटी के सामने रुनकता की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए कि निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक आंनद शाही ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। कार को सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।