फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young man found suffering from malaria at medical college.

Etah News: मेडिकल कॉलेज में युवक मिला मलेरिया पीड़ित

Mon, 03 Aug 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man found suffering from malaria at medical college.
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। बारिश के मौसम में लगातार मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को युवक मलेरिया पीड़ित मिला, जिसे सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में वायरल बुखार के साथ प्लेटलेट्स कम होने की शिकायतें लेकर मरीज उपचार के लिए पहुंचे। ऐसे मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती विष्णुकांत निवासी कांशीराम कॉलोनी मानपुर ने बताया कि उसे दो दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर उपचार लेने के लिए बाद भी बुखार ठीक नहीं हुआ। इसके बाद रविवार को वह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार लेने के लिए पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती करा दिया। यहां उसकी मलेरिया की जांच कराई गई। सोमवार को रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे मलेरिया का उपचार दिया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सोमवार को 400 मरीजों को उपचार दिया गया। इसमें सबसे अधिक वायरल बुखार, प्लेटलेट्स कम होने, संदिग्ध मलेरिया और पेट दर्द के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे। जूनियर रेजीडेंट्स डॉ. नितिन ने बताया कि संदिग्ध मलेरिया वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिलने की शिकायतें आ रही है। उन्हें कमजोरी आ रही है। ऐसे मरीजों की भी जांच कराई जा रही है। बताया कि सामान्य वार्ड में कुल 45 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हार्ट अटैक से महिला की मौत
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार सुबह महिला को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सुबह 8ः30 बजे रीना (50) निवासी गांधी मार्केट को परिजन लेकर आए। यहां परिजन ने बताया कि सुबह के वक्त अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। थोड़ी देर बात तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इमरजेंसी के बाहर ही परिजन विलाप करते नजर आए।



29 आवेदकों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र

एटा। डाक बंगलिया स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। इसमें 29 आवेदकों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। इस दौरान 7 आवेदकों को रेफर कर दिया गया। वहीं एक आवेदन निरस्त कर दिया गया।


इस दौरान हड्डी के 24, आंख के 5, ईएनटी के 8 दिव्यांग को मिलाकर कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें हड्डी के 23, आंख के 4, ईएनटी के 2 दिव्यांग मिलाकर कुल 29 आवेदकों के प्रमाणपत्र बनाए गए। एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि 7 दिव्यांगों की जांच यहां पर उपलब्ध नहीं होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं एक आवेदन में कमी पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed