फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man died in road accident sister marriege at home hindi breaking hindi news

बहन की बरात आने से पहले भाई की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 12 May 2019 08:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 May 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
young man died in road accident sister marriege at home hindi breaking hindi news
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिवार में खुशियां थीं, शाम को बैंडबाजा बजना था। दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी थी। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। दोपहर को यह खुशियां एकाएक मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


भाई की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि रस्मों की औपचारिकताओं के बीच शादी कराने का निर्णय लिया गया।

सड़क हादसे जान गंवाने वाले औरंगाबाद निवासी प्रदीप के घर खुशियां थीं। शाम को बहन निधि की शहनाई की पूरी तैयारियां थीं। भाई दौड़ कर बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था। दिल्ली से बारात आ रही थी। जब सड़क हादसा हुआ तब बरात अलीगढ़ आ चुकी थी। लेकिन एक पल में यह खुशियां मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन

भाई की मौत की खबर सुनकर बहन सदमें में आ गई। शादी की तैयारियां ठहर गईं। मंगल गीतों की धुन चीत्कार में बदल गई। इसके बाद शादी को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। बराती भी खबर सुनकर गमगीन हो गए। अधिकांश बराती रास्ते से ही लौट गए। 

परिवार में निर्णय लिया कि घटना तो हो गई, लेकिन बेटी की शादी की औपचारिकता पूरी की जाएं। प्रदीप के चाचा ग्राम प्रधान नाजिर सिंह ने बताया कि शादी की खुशियां तो प्रदीप की मौत के साथ ही दफन हो गईं। लेकिन, अब रस्मों की औपचारिकता कराकर बेटी का विवाह कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed