फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man died in police station in Etah thana in-charge and clerk suspended

UP: थाने में रातभर रखा भूखा-प्यासा, सुबह बिगड़ी हालत... युवक ने तोड़ दिया दम; थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित

Mon, 17 Jun 2024 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 07:08 PM IST
सार

थाने में युवक को रातभर भूखा-प्यासा रखा। सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मामले में थाना प्रभारी और मुंशी को निलंबित किया गया है।  

विज्ञापन
young man died in police station in Etah thana in-charge and clerk suspended
up police, suspended, निलंबित - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दो लोगों के झगड़े में पुलिस एक तीसरे बेकसूर व्यक्ति को भी पकड़कर थाने ले गई। उसे रातभर भूखा-प्यासा रखा। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसमें प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए थाना प्रभारी और मुंशी को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के दलशाहपुर गांव की है। गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह गांव में ही पंक्चर जोड़ने की दुकान करता है। साथ ही बैंड भी बजाता है। दुकान पर गांव के राकेश (52) भी काम करते थे। बैंड मालिक हुसैन अली पर मजदूरी के करीब 5000 रुपये उधार थे। रविवार रात करीब नौ बजे मैंने उससे रुपये मांगे तो उसने मुझे पीट दिया। नाक में घूंसा लगने से वह गिर पड़ा। 
विज्ञापन


किसी ने मेरे मोबाइल से पुलिस को फोन किया। रात करीब 9:30 बजे पीआरवी पहुंची। वहां से हुसैन, देवेंद्र सहित राकेश को भी उठाकर थाने ले आई। रात में हम लोगों को हवालात में रोका गया। कुछ भी खाने-पीने को नहीं दिया गया। सोमवार सुबह भी कुछ नहीं दिया गया। सुबह करीब 9 बजे बिजली चली गई। राकेश की हालत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात इन लोगों का कोई परिजन नहीं आया। इसके चलते इन्हें रात में रोका गया था। लेकिन, खाना आदि न देना बड़ी लापरवाही है। गर्मी का मौसम है, संभवत: खाना न मिलने की वजह से राकेश की तबीयत खराब हुई। 


उसे निधौली कलां सीएचसी भेजा गया। बाद में उसकी मौत हो गई। लापरवाही में थाना प्रभारी जेपी अशोक और मुंशी मोहित को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच कराई जा रही है। अन्य जो भी जानकारी सामने आएगी उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed