{"_id":"66a68503036c939bf10d4e25","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-under-the-influence-of-alcohol-etah-news-c-163-1-sagr1016-120496-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 28 Jul 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव लहचोरा में शनिवार रात शराब के नशे में एक युवक ने फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव का रामदेव (32) वर्ष शराब का आदी था। शनिवार की रात शराब पीने के बाद वह अपने खेत की तरफ़ चला गया। इसी दौरान उसने एक पेड़ पर फंदा लगाकर अपने गले में डाल लिया। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने निकले। लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। रविवार सुबह गांव के लोग जब खेत की ओर पहुंचे तो उन्होंने रामदेव का शव फंदे से लटका देखा। परिजन ने बताया कि रामदेव अधिक शराब पीने से जिद्दी हो गया था। शनिवार को घर पर कोई भी बात नहीं हुई थी। परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद