फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man cheated victim couple of thousands in name of revealing address of kidnapped daughter In Etah

UP: हेलो बेटी का पता चाहिए... पैसे भेजो, उम्मीद जगाकर दंपती से कर ली हजारों की ठगी; एक वर्ष से लापता है पुत्री

Wed, 28 Feb 2024 12:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 12:06 PM IST
सार

युवक ने दपंती को फोन किया। कहा कि बेटी का पता चाहिए तो पैसे भेजो। उम्मीद जगाकर दंपती से हजारों की ठगी कर ली। एक वर्ष से उनकी पुत्री लापता है, जिसका अभी तक सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
young man cheated victim couple of thousands in name of revealing address of kidnapped daughter In Etah
man demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक युवक ने अपहृत बेटी का पता बताने के नाम पर पीड़ित दंपती से हजारों की ठगी कर ली। दंपती ने जब बेटी का पता बताने के लिए उससे संपर्क किया तो उसका फोन बंद आने लगा। उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो वह थाने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां दंपती ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी एक वर्ष से लापता है। वह उसे ढूंढ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है। इसके लिए उन्होंने पोस्टर छपवाकर कई जगह चस्पा कराए थे। बेटी का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये देने की बात लिखी थी। 

विज्ञापन

पहले ले लिए पैसे 

बताया कि एक दिन उनके पास फोन आया। सामने वाले ने कहा कि उसका नाम राजू बाबा है। वह उनकी बेटी का पता जानता है। इस पर उन्हें कुछ आस जगी और उस पर भरोसा कर लिया। उसने पता बताने से पहले इनाम की राशि मांगी। उन्होंने उसे 20 हजार रुपये दे दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इसके बाद जब बेटी का पता पूछने के लिए उसे दोबारा फोन किया, तो उसने पैसा न वापस करने की बात कही। बार-बार फोन करके परेशान करने पर जान से मारने की दमकी दी। इसके बाद उन्होंने कई बार कोशिश की लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। इस पर उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। पुलिस ने मामले में राजू बाबा सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed