{"_id":"273670f3576ddb00567c0c9de4d44c55","slug":"yet-many-do-not-clean-drains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक कई नालों की सफाई नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक कई नालों की सफाई नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कैलाश गंज, जीटी रोड व आगरा रोड स्थित नाले चौक पडे़ हैं। यदि
विज्ञापन
समय रहते इनको साफ नहीं कराया गया तो यहां भी जलभराव की समस्या बन सकती है।
शहर में एमपी नगर, मारहरा दरवाजा, कैलाश गंज, आगरा रोड, कचहरी रोड, प्रेम
नगर चौराहा, नई बस्ती आदि इलाकों में जलभराव की समस्या रहती है।
महाराणा प्रताप नगर निवासी शनि तोमर का कहना है कि जीटी रोड से उनके घर का रास्ता धानमील वाली गली से है। बरसात के मौसम में अक्सर वहां जलभराव की समस्या रहती है। मारहरा दरवाजा निवासी अनवार खां का कहना है कि बरसात के मौसम में मारहरा दरवाजा इलाके में जलभराव हो जाने से रास्ता गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
अब नहीं होगा मारहरा दरवाजा इलाके में जलभराव
नगर पालिका दावा कर रही है कि मारहरा दरवाजा इलाके में हर साल होने वाला जलभराव इस बार नहीं होगा है। इसके पीछे पालिका ने बताया कि मारहरा दरवाजा स्थित तालाब के ओवर फ्लो हो जाने की वजह से वहां जलभराव की समस्या रहती थी, इसके चलते पालिका ने सहावर रोड पर एक नए नाले का निर्माण कराया है। इससे तालाब ओवर फ्लो नहीं होगा। नगर पालिका के अनुसार फिलहाल शिकोहाबाद रोड स्थित सुनहरी नगर, एमपीनगर, शांतीनगर व पोस्ट ऑफिस के सामने नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है।
60 में से मात्र 14 सीवर प्वाइंटों की सफाई
शहर में 60 सीवर प्वांइट हैं, जिसमें से पालिका द्वारा 14 सीवर प्वाइंटों की सफाई कराई जा चुकी है। वहीं, नालों व सीवर प्वाइंट की सफाई में भारी मात्रा में पालीथीन निकल रही है, जो नाले चोक होने की बड़ी वजह हैं। इसके चलते नालों आदि में शहर के लोग पालीथीन न फेंके इसके लिए पालिका शहर के लोगों को जागरूक करेगी।