{"_id":"586952574f1c1b132ceeebd9","slug":"year-old-city-on-the-first-day-wrapped-in-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के पहले दिन कोहरे में लिपटा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के पहले दिन कोहरे में लिपटा रहा शहर
Amar Ujala
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के पहले दिन शहर कोहरे में लिपटा नजर आया। वहीं भीषण शीतलहर ने भी लोगों को परेशान किया। धूप नहीं निकलने और गलनभरी ठंड के कारण दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा।
रविवार को छुट्टी और नववर्ष होने के कारण अधिकतर लोगों की सुबह देर से हुई। आंख खुलने पर जब लोग बाहर आए, तो चहुंओर कोहरा ही कोहरा दिखा। वहीं भीषण शीतलहर, गलनभरी ठंड ने भी लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। इससे लोग देर तक कंबल, रजाई में ही दुबके रहे। बाहर निकलने पर लोगों ने स्वेटर, जैकेट, कैप, मफलर से खुद को ठंड से बचाने की कोशिश की।
वहीं ठंड के कारण जगह-जगह लोग आग जलाकर तापते दिखे। ठंड, शीतलहर का असर सड़क और बाजारों में भी दिखा। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा सा पसर गया।