फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ye sab gumaraah kar rahe hain, modee ne sahee kiya...

ये सब गुमराह कर रहे हैं, मोदी ने सही किया...

Thu, 01 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
ye sab gumaraah kar rahe hain, modee ne sahee kiya...
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोट बंदी को लेकर राजनीतिक दल भले ही विरोध के सुर बोल रहे हों, लेकिन जनता सब समझ रही है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के धरने में इसकी बानगी नजर आई। धरने में शामिल होने पहुंचे एक बुजुर्ग ने माइक पर पहुंचकर केंद्र सरकार के फैसले की सराहना कर दी। इसके बाद सपा नेताओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बुजुर्ग को माइक से हटाया गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को समाजवादी मजदूर सभा के बैनर तले कचहरी स्थित धरना स्थल पर नोट बंदी के खिलाफ धरना आयोजित किया गया था। इस दौरान बन ठन कर पहुंचे सपा नेता केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ गरज रहे थे। इतने में भीड़ में बैठे एक बुजुर्ग ने माइक पकड़ा और कहा कि ये सब तुमको गुमराह कर रहे हैं। मोदीजी ने एक दम सही फैसला किया है। जिन पर कालाधन है, उन सबकी पोल खुल जाएगी। बुजुर्ग का इतना कहना था कि सपाइयों के चेहरे लटक गए। आनन-फानन में सपा नेताओं ने बुजुर्ग को माइक से हटाया और धरने को दोबारा शुरू किया। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। मामले को लेकर जिला सचिव राजू यादव से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि बुजुर्ग विपक्षी पार्टी की विचार धारा के थे। उनको धरने में किसी कार्यकर्ता ने आमंत्रित किया था। सबकी अपनी-अपनी सोच है और अभिव्यक्ति है। मगर नोटबंदी से दिक्कतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

-----------------
किसान नहीं कर पा रहे बुवाई
धरने के दौरान जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि बैंकों पर लाइनें लग रही हैं। किसान परेशान हो चुके हैं। गेहूं का सीजन होने के चलते बुवाई नहीं की जा रही है। ऐेसे में सरकार का फैसला गलत है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख वजीर सिंह यादव, जिला सचिव राजू यादव, कैलाश यादव, परवेज जुबैरी, धीरेंद्र सिंह यादव, शाहिद अली, राजाराम यादव, राजवर्धन बिसारिया, भूपेंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed