फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Written examination of Mathematics and Sanskrit was conducted in council schools.

Etah News: परिषदीय विद्यालयों में गणित और संस्कृत की हुई लिखित परीक्षा

Wed, 18 Mar 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 18 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Written examination of Mathematics and Sanskrit was conducted in council schools.
एटा। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालय में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों ने लिखित परीक्षा दी। इस दौरान गणित और संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिले के 1691 परिषदीय विद्यालय और 8 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को मिलाकर कुल 1699 विद्यालयों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक पहली पाली सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं दूसरी पाली दोपहर 12ः30 बजे से 2ः30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान कुल 1.5 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थियों ने बताया कि गणित व संस्कृत विषय का पेपर आसान रहा। जल्दी हल कर लिया गया। गौरतलब है कि सोमवार को वार्षिक परीक्षा का शुभारंभ किया गया। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई। मंगलवार को दोनों पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed