फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wrestling tricks will be taught free of cost to the youth of the area

Etah News: क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क सिखाएं जाएंगे कुश्ती के दांव-पेच

Wed, 24 Jan 2024 06:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Wrestling tricks will be taught free of cost to the youth of the area
जलेसर। विकास क्षेत्र के गांव नगला दयाराम में क्षेत्र के युवाओं को कुश्ती के दांव-पेच निशुल्क सीखने का मौका मिलेगा। इसके लिए गांव में कुश्ती अखाड़े की स्थापना की गई है। बुधवार को भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अखाड़े का शुभारंभ भारत केसरी हरकेश पहलवान व भारत केसरी राजेश कुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

हरकेश पहलवान ने कहा कि गांव से ही पहलवान निकालकर आगे प्रदेश और देश स्तर पर नाम रोशन करते हैं। हमें गलत कार्यों से बचना चाहिए और कुश्ती को आगे लाना चाहिए। राजेश कुमार ने कहा कि इस अखाड़े के लिए जो हमारे से सहयोग होगा, वह अवश्य किया जाएगा। आयोजक ज्ञानेश पहलवान व रत्नेश पहलवान ने भारत केसरी पहलवानों का मुकुट और राधे का पटका पहनाकर सम्मान किया। बताया कि क्षेत्र के युवा सुबह-शाम अखाड़े पर आकर निशुल्क कुश्ती के दांव-पेच सीख सकेंगे। वीरेश कुमार, लोकेश कुमार, प्रबल कुमार, राहुल यादव, रवेंद्र पहलवान, अमोल पहलवान, ओमवीर पहलवान, विकल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed