फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Worms found in the drinking water supply of Rasulpur Garhauli.

Etah News: रसूलपुर गढ़ौली की पेयजल सप्लाई में निकले कीड़े

Thu, 08 Oct 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Worms found in the drinking water supply of Rasulpur Garhauli.
रसूलपुर गढ़ौली में पेयजल आपूर्ति में निकले कीड़े। संवाद
मिरहची। सरकार की हर घर जल योजना का सपना रसूलपुर गढ़ौली में दूषित पानी की हकीकत में बदल गया है। जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाइप लाइन से आ रहा कीड़ों वाला पानी ही गांव में फैली बीमारी और मौतों की जड़ बन गया है।ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद वीडियो दिखाया है, जिसमें नल से भरे जा रहे पानी में साफ तौर पर लाल रंग के छोटे-छोटे कीड़े तैरते और रेंगते दिख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में यही पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बिछाई गई जलापूर्ति लाइन कई जगह से पिछले कई महीनों से लीकेज है। नालियों के अंदर से गुजर रही लाइन टूटी पड़ी है, जिससे नाली का गंदा पानी सीधे पाइप में मिल रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदार ने इसे ठीक नहीं कराया। ग्रामीण हरी प्रकाश का कहना है, नल में से सीधे कीड़े निकल रहे हैं। बच्चों ने वीडियो बना रखा है। बच्चे यही पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं। ठेकेदार से कहो तो कहता है ऊपर बात करो, अधिकारी सुनते ही नहीं। डोरी लाल का कहना है लाइन पूरे गांव में लीक है। हमारे घर के सामने 3 महीने से पानी सड़क पर बह रहा है, नाली का पानी उसी में मिल रहा है। यही गंदा पानी घरों में आ रहा है। इस लापरवाही के लिए जल निगम के अधिकारी और ठेकेदार सीधे जिम्मेदार हैं। इस मामले में वहीं, अवर अभियंता, (जल निगम ग्रामीण) खुर्शीद आलम खुर्शीद आलम, का कहना है कि जल निगम की टीमें लीकेज बंद कराने के लिए लगा रखी हैं। पानी का सेंपल जांच के लिए भेजा है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed