फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Workers' strike in thermal project ends

Etah News: तापीय परियोजना में मजदूरों की हड़ताल समाप्त

Sat, 22 Jun 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Workers' strike in thermal project ends
एटा। जवाहर तापीय परियोजना में मजदूरों की पारश्रमिक को लेकर हड़ताल चल रही थी। शनिवार को हड़ताल समाप्त हो गई। बताया गया कि सुबह के समय मजदूर काम पर पहुंचे।
विज्ञापन


तापीय परियोजना के निर्माण में कई कंपनी कार्य कर रहीं है। कंपनियों ने मजदूरों का 3 से 4 माह का वेतन नहीं दिया है। इसके चलते 4 दिन से मजदूर हड़ताल पर थे। शुक्रवार को कंपनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर पुलिस 4 व्यक्तियों को पकड़कर भी ले गई थी। बताया गया कि शनिवार को मजदूरों न हड़ताल समाप्त कर दी। कुछ मजदूरों ने छुट्टी कर ली तो कुछ काम पर आ गए। मालूम हो कि परियोजना के निमार्ण का कार्य दूसान कंपनी को मिला था। उसके अधीन कई कंपनी कार्य कर रहीं है। इन कंपनियों में करीब 4 हजार मजदूर कार्यरत हैं। अधिकांश मजदूर दूसरे जनपदों व अन्य प्रदेशों के हैं।
विज्ञापन



ठेकेदार-मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट
एटा। थाना मलावन में जी मोम किंग निवासी जांग जेल, दक्षिण कोरिया ने पांच नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसान के प्रोजेक्ट मैनेजर जी मोम किंग ने बताया कि 21 जून को जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल पर इन लोगों ने कंट्रोल रूम में घुसकर गालीगलौज की। विरोध करने पर हमलावर हो गए और पीटने लगे। डायनामिक कंपनी का हेड ठेकेदार सुविज्ञ शर्मा, उसका साथी सैनुद्दीन, एनएस कंस्ट्रक्शन का अमन शर्मा, ईएसी पावर का अनित पांडे और वर्कर सचिन बाबू सहित 15 अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed