{"_id":"60b66f998ebc3e29b260a98a","slug":"workers-started-going-to-big-cities-again-for-employment-etah-news-agr4941266154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए फिर बड़े शहर पहुंचने लगे कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए फिर बड़े शहर पहुंचने लगे कामगार
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हल्की हो गई है। दिल्ली, पंजाब आदि में शर्तों के साथ उद्यम संचालन की छूट दे दी गई है। बीते दिनों यहां लौटकर आए कामगार फिर बड़े शहरों की ओर रवाना होने लगी हैं। राडवेज बस स्टैंड पर बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
अप्रैल में आई कोरोना की दूसरी लहर के कारण अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग बंदिशें लागू की गईं। इस दौरान बाजारों सहित उद्यम के क्षेत्र में भी रोक लगा दी गई। काम-धंधा बंद होने पर गैर प्रांतो में काम करने वाले कामगार वापस घर लौट आए। कुछ दिन पहले तक रोडवेज बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों की ही संख्या ज्यादा रहती थी।
इधर कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई। इस पर उप्र सरकार ने शर्तों में छूट दे दी है। वहीं दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में भी कुछ रियायत दी गई है। कोरोना कर्फ्यू में घर लौटकर आए कामगारों ने नए हालातों में फिर गंतव्यों पर पहुंचना शुरु कर दिया है। बस स्टैंड प्रभारी अजय पाल यादव ने बताया कि दो दिन से दिल्ली और आगरा मार्ग पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ। दिल्ली रुट पर पांच बसों को बढ़ाया गया है। पहले 25 से 28 बसें जा रही थीं। वहीं अब यात्री बढ़ने पर 33 बसें भेजी जा रही हैं।