फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Workers should work hard at booths to remove BJP

Etah News: भाजपा को हटाने के लिए कार्यकर्ता बूथों पर करें मेहनत

Sun, 13 Jul 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Workers should work hard at booths to remove BJP
एटा। सपा शिक्षक सभा की मासिक बैठक रविवार को शहर में आगरा रोड पर हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मेहनत करें।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि यदि 2027 में भाजपा सरकार को प्रदेश से हटाना है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है तो आज से ही वोट बनवाने में मेहनत से जुट जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक एमएलसी के चुनाव को लेकर मेहनत करनी होगी। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए उसे जिताने के लिए तन-मन से कार्य करें। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह दिवाकर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने 5000 से ज्यादा परिषदीय विद्यालय बंद कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे दलित, पिछड़े, आदिवासी, किसान, मजदूर वर्ग को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक एवं पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि विद्यालयों और शिक्षा को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। इस दौरान शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर अनुज कुमार शर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक में जिला प्रभारी डॉ नरेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष शुगर सिंह यादव, उपाध्यक्ष कप्तान सिंह यादव, बालक राम दिवाकर, विशेष कुमार, वेद प्रकाश दिवाकर, आकाश यादव आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed