फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Workers in thermal project go on strike over non-payment of wages

UP: एटा में जवाहर तापीय परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने की हड़ताल, तीन माह से नहीं मिली मजदूरी

Fri, 07 Jun 2024 12:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Jun 2024 12:27 PM IST
सार

कोरियाई कंपनी के अधीन जवाहर तापीय परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को तीन महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। इसे लेकर मजदूरों में आक्रोश फैल गया। मजदूरों ने हड़ताल कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। मजदूरी का आश्वसान मिलने के बाद काम वापस शुरू हो सका। 
 

विज्ञापन
Workers in thermal project go on strike over non-payment of wages
मजदूरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मलावन में जवाहर तापीय परियोजना के निर्माण में कई कंपनियां कार्य कर रहीं है। इनमें बड़ी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे हैं। एक कंपनी ने मजदूरों को मजदूरी के रुपये नहीं दिए। इसको लेकर बृहस्पतिवार को मजदूरों ने हड़ताल कर दी। सुबह से शाम तक हड़ताल चलती रही।
विज्ञापन


तापीय परियोजना के निर्माण का कार्य कोरियाई कंपनी दूसान को मिला है। इसके अधीन कई छोटी कंपनियां कार्य कर रहीं हैं। एनएस कंपनी भी इसके अधीन कार्य कर रही है। मजदूरों ने बताया कि इस कंपनी ने तीन माह से मजदूरी नहीं दी है। इसके चलते वह बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। एनएस कंपनी के कर्मियों ने परियोजना में बनी यूनिटों पर अन्य कंपनी के कर्मियों को भी कार्य नहीं करने दिया।
विज्ञापन


मजदूरों ने बताया वह दूसरे जनपदों और अन्य प्रदेशों के रहने वाले है। दुकान से उधार राशन लेकर तीन माह से खा रहे हैं। अब दुकानदारों ने भी उधार राशन देने से इंकार कर दिया है। कंपनी मजदूरी नहीं दे रही है। इसी के चलते वह हड़ताल पर गए हैं। एक दूसरी कंपनी के मजदूर ने बताया एनएस कंपनी के मजदूरों ने दूसरे मजदूरों को कार्य नहीं करने दिया। यहां कंपनियों का यही हाल है कोई सुनने वाला ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल करें तो ठेकेदार व इंजीनियर पुलिस को बुला लेते हैं। बृहस्पतिवार को भी पुलिस आई और कहा 14 जून तक मजदूरी का भुगतान हो जाएगा, हड़ताल न करो। मजदूरों ने कहा कि हड़ताल करना उनकी मजबूरी है। मलावन थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि हड़ताल की जानकारी पर परियोजना में गए थे। कंपनी ने मजदूरों का भुगतान करने का 14 जून तक का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed