फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Workers and villagers clash over the quality of a road under construction

Etah News: निर्माणाधीन सड़क के मानक पर मजदूरों और ग्रामीणों में मारपीट

Thu, 09 Oct 2025 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Workers and villagers clash over the quality of a road under construction
अवागढ़ में मजदूरों व ग्रामीणों में मारपीट के बाद बंद पड़ा मार्ग निर्माण का कार्य। संवाद
अवागढ़। बाईपास से कृषि विज्ञान केंद्र मंडपुरा की निर्माणाधीन सड़क के मानक को लेकर मजदूर और ग्रामीणों में बुधवार को मारपीट हो गई। सीसी सड़क की चौड़ाई और निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री पर ग्रामीण भड़क गए और झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य शिशुपाल सिंह यादव उर्फ कल्लू ने बताया कि सड़क की चौड़ाई 3.30 मीटर और ऊंचाई 6 इंच स्वीकृत कराई गई है, लेकिन ठेकेदार मानक के अनुसार कार्य नहीं करा रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों में और ठेकेदार के मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया और कार्य को रुकवा दिया गया है। ग्रामीणों ने सीमेंट, चंबल के अनुपात पर भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


ठेकेदार रामदीन यादव ने बताया कि जिला पंचायत से निर्माणाधीन सीसी सड़क की चौड़ाई एस्टीमेट में तीन मीटर है और सीसी की मोटाई छह इंच है। उसके अनुसार काम किया जा रहा है। गांव के लोग गिट्टी और मोरंग दोनों को जोड़कर उसका अनुपात निकालने पर भ्रमित हो रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों का मजदूरों से विवाद हो गया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) राहुल सिंह ने बताया किसी को कोई दिक्कत है तो कार्यालय में शिकायत करनी चाहिए। मजदूरों से झगड़ा करना गलत है। जिला पंचायत के सभी कार्य मानक से कराए जा रहे हैं फिर भी किसी को शिकायत है तो उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed