फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Worker fell from 15 meter height due to breaking of joint pin in power plant

Etah News: पावर प्लांट में ज्वाइंट पिन टूटने से 15 मीटर ऊंचाई से नीचे गिरा मजदूर

Sun, 21 Apr 2024 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Apr 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Worker fell from 15 meter height due to breaking of joint pin in power plant
एटा। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में शनिवार की शाम लगभग 7 बजे लगभग 15 मीटर की ऊंचाई से मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां से हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएससी पावर कॉन कंपनी के स्टाफ ऑफिसर पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि योगेश निवासी नगला काजी थाना सकीट यहां पर काम करता है। शनिवार की शाम वह कपलर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए ज्वाइंट पिन लग रहा था। किसी तरीके से ज्वाइंट पिन टूट गया और वह 15 मीटर की ऊंचाई से नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। पुष्पेंद्र ने बताया कि सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह और दोपहर में लंच के बाद सुरक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके बावजूद खुद की थोड़ी सी लापरवाही के चलते ऐसे हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed