फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Worker died due to falling wall of under construction house

Etah News: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Mon, 07 Aug 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 07 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Worker died due to falling wall of under construction house
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव सलेमपुर सानी में सोमवार सुबह निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मजदूर दब गया। करीब 20 मिनट तक मलबे में दबा तड़पता रहा। मलबा हटाकर किसी तरह उसे निकाला गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



गांव सलेमपुर सानी निवासी खजांची लाल (55) की दीवार गिरने से मौत हुई है। चचेरे भाई वीरी सिंह ने बताया कि गांव के ही विद्याराम और रूपकिशोर के मकान का निर्माण कार्य करीब एक सप्ताह से चल रहा था। यहां पर खजांची लाल मजदूरी करता था। सुबह राज मिस्त्री के साथ कार्य कर रहा था। तभी करीब 9 बजे निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। मिस्त्री कोने पर कार्य कर रहा था, इसकी वजह से बच गया लेकिन भाई बीच में थे। इसके चलते दीवार के मलबे में दब गए। दीवार गिरने की तेज आवाज हुई तो आसपास के लोग पहुंचे और करीब 20 मिनट में मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। बताया कि निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत बता दिया। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि मजदूर की मौत दीवार के मलबे में दब जाने से हुई है। अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed