फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women worship Amla on Rangbharni Ekadashi

Etah News: रंगभरनी एकादशी पर महिलाओं ने की आंवले की पूजा

Fri, 03 Mar 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women worship Amla on Rangbharni Ekadashi
अवागढ़। होली पर्व से 5 दिन पूर्व रंगभरनी एकादशी का पर्व महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। शुक्रवार को सुबह से ही महिलाएं टोलियों में भजन गीत गाकर आंवले की पूजा करती हुई दिखाई दीं। जलेसर रोड स्थित टाटिया बाबा आश्रम और आगरा रोड स्थित गोशाला आश्रम पर महिलाओं ने सिंदूर, कलावा, बेर, रोली लगाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। गोशाला आश्रम के संचालक बाबा छोटे गिरी दास ने बताया कि हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा के अलावा कई जीव-जंतु, पेड़-पौधों की भी पूजा की जाती है। उसी के तहत प्रकृति को स्वास्थ्य के लिए अच्छा मानकर महिलाएं आंवला वृक्ष की पूजा करती हैं। मौसम में बदलाव के बीच स्वस्थ रहने के लिए इसकी पूजा की जाती है। सत्संगी रोहिता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हमारे यहां पीपल, आंवला और नीम की पूजा करते हैं। इसके साथ ही ईश्वर का स्मरण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed