फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women were taught self-defense tricks in Aparajita program in Etah

अपराजिता: महिलाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर, उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ

Sat, 31 Dec 2022 12:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 12:41 AM IST
सार

शहर के जीटी रोड स्थित अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में प्रशिक्षुओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं प्रशिक्षुओं ने अन्य महिलाओं व युवतियों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए शपथ भी ली।

विज्ञापन
Women were taught self-defense tricks in Aparajita program in Etah
अपराजिता कार्यक्रम में शामिल छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को अपराजिता के तहत महिला प्रशिक्षुओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्काउट गाइड के शिक्षक दयानंद श्रीवास्तव व भंवर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षुओं को जागरूक किया। दयानंद श्रीवास्तव ने बताया कि समाज में बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर बहुत कम दिए जाते हैं और जब अवसर मिलता है तो वह साबित कर देती हैं कि बेटियां भी बेटों की तरह मजबूत हैं। वह किसी से डरती नहीं हैं। कहा कि बेटियां भी निडर होकर आगे बढ़ना जानती हैं। लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा की तरफ विशेष तौर पर ध्यान देना होगा। जब कोई मनचला छेड़खानी करे तो उसको मुंहतोड़ जवाब मिल सके। 
विज्ञापन


वहीं भंवर सिंह ने महिला प्रशिक्षुओं को बताया कि अगर कोई आपको छेड़ता है या परेशान करता है तो वह उनसे बचने के लिए अपने पास रखे पेन, हेयर पिन, परकार आदि चीजों से हमला कर बच सकती हैं। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने अन्य महिलाओं व युवतियों समेत अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने के लिए शपथ ली। इस दौरान आरसेटी के निदेशक विकास सिंह, ऋतु, रजनीश वर्मा, अच्युतम केशव, शीलेंद्र यादव, रवि यादव, कौशलेंद्र, सतीश चौहान रहे।
विज्ञापन


महिलाओं के प्रति पुरुषों को अपनी सोच बदलनी होगी। आज महिलाएं कंधे से कंधा मिला कर चल रहीं हैं। जब पुरुषों की सोच बदलेगी तो नारी को भी अधिकार मिलेंगे। नारी पुरुषों के मुकाबले में अधिक मजबूत हैं। -नीतू यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में महिलाएं अपना अलग स्थान बना रहीं हैं। महिलाओं के प्रति लोगों का भी नजरिया बदल रहा है। जब भी मुश्किल परिस्थितियां सामने आती है तो महिलाएं भी मजबूती के साथ उनका सामना कर रही हैं। -आभा शाक्य

अपराजिता अभियान अमर उजाला का सराहनीय कार्य है। लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। वह आत्मरक्षा के गुर सीखें और हर परिस्थिति का डट कर सामना करे ताकि उन्हें कोई कमजोर न समझे। -श्रेया गोला


अमर उजाला का अपराजिता के तहत इस तरह से महिलाओं व युवतियों को जागरूक करना एक बेहतर कार्य है। इससे वह सशक्त व स्वावलंबी बनेंगी। अधिक से अधिक लोगों को इस पहल में जरूर जुड़ना चाहिए। -सान्वी सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed