फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women's Hospital: Patients and attendants wandering to drink water

विधायक निधि हुई मंजूर, लेकिन नहीं बुझा सकी प्यास

Sun, 10 Apr 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women's Hospital: Patients and attendants wandering to drink water
महिला अस्पताल में खराब पड़ा वाटर प्लांट। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिला महिला अस्पताल में जुलाई 2021 में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों ने किया। तब सदर विधायक ने मरीजों व तीमारदारों को शुद्ध और ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए अपनी विधायक निधि से आरओ प्लांट की स्थापना कराने की घोषणा की। इसके लिए विधायक निधि मंजूर भी हो गई। लेकिन अस्पताल प्रशासन को अब तक धनराशि नहीं मिली है। इसके चलते आरओ स्थापित नहीं कराया गया जिससे मरीज-तीमारदार पानी पीने को भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने 17 जुलाई 2021 को जिला महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों की परेशानी को अपनी आंखों से देखा था। इसी दिन विधायक ने अपनी निधि से शुद्ध पेयजल लोगों को मुहैया कराने की बात कही थी और आरओ प्लांट स्थापित करने के लिए पत्र लिखकर मुख्य विकास अधिकारी को जारी किया था। पिछले वर्ष की पूरी गर्मी में लोगों के गले सूखते रहे। अब चालू वर्ष में भी आरओ प्लांट नहीं लग सका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पूर्व में लगा आरओ प्लांट खराब पड़ा है। यहां अब मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में ओपीडी भी चालू हो गई है। महिलाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी विधायक निधि की धनराशि का उपयोग नहीं हो सका है। अब दूसरी बार भी विपिन वर्मा डेविड विधायक बन गए हैं, लेकिन उनका वादा अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों को चिढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed