{"_id":"6824dbdc4df7e33b75001513","slug":"womans-body-found-hanging-in-the-room-murder-alleged-etah-news-c-163-1-eta1001-133542-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कमरे में फंदे पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कमरे में फंदे पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
Wed, 14 May 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 14 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला अन्नी में मंगलवार रात एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति व अन्य परिजन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव जखउआ थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी मोहन वर्मा ने बताया कि बहन रिंकी का विवाह 2021 में गांव नगला अन्नी निवासी रवि के साथ किया था। कुछ महीनों के बाद ही यह लोग रिंकी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। इसकी जानकारी वह फोन कॉल के माध्यम से हम लोगों को अक्सर देती रहती थी। मंगलवार को बहनोई रवि वर्मा ने घर के अन्य लोगों के साथ मिलकर रिंकी को गला दबाकर मार दिया और शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि देखने में आत्महत्या लगे।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम कराया। मोहन ने बताया कि बहन की हत्या करने के बाद बहनोई व परिजन फरार हो गए। सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।