फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found hanging in a room at home.

Etah News: घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Wed, 05 Aug 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in a room at home.
कस्बा जलेसर के मोहल्ला सादात में महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
जलेसर। नगर के मोहल्ला सादात में बुधवार को वंदना (30) पत्नी संतोष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ जमा हो गई। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर मां की मौत पर मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

संतोष पिछले कई महीनों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर संतोष की पत्नी वंदना, तीन बच्चे अमी, कार्तिक और हर्ष और मां मोहरश्री यहां रहते हैं। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे। सास मोहरश्री भी घर के बाहर थीं। जब सभी घर पर लौटकर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर आस पड़ोस के लोग भी आ गए। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। भीतर साड़ी से बने फंदे पर वंदना का शव लटका हुआ था। उसका आधा शरीर चारपाई पर टिका था। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed