फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Etah News: फंदे पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sun, 21 Jul 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव अखतिया में शनिवार की देर रात एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बहनोई व अन्य लोगों ने बहन को मारकर फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन

राजीव मिश्रा निवासी सियानी थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री लक्ष्मी (29) की शादी 2011 में की थी। दामाद संजीव पाठक दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। शराब का आदी हो गया है। जिसकी वजह से वह आए दिन लक्ष्मी के साथ गालीगलौज और मारपीट करता था। लक्ष्मी के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली कि बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

हम लोग तुरंत ही बहन की ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि पति ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया था। प्रदीप का आरोप है कि न तो मौके पर बहनोई संजीव पाठक मिला न ही अन्य कोई ससुरालीजन। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि मायके पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed