{"_id":"64fdfef8135afdae6f0cf3ac","slug":"woman-thrown-out-of-house-stood-outside-for-24-hours-etah-news-c-163-1-sagr1017-5129-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर से निकाला, 24 घंटे तक बाहर खड़ी रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर से निकाला, 24 घंटे तक बाहर खड़ी रही महिला
Sun, 10 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी आकांक्षा का पति हरीश कुमार व अन्य ससुरालीजन से विवाद चल रहा है। आरोप हैै कि इसके चलते महिला को पीटकर कर घर से निकाल दिया गया। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे महिला अपने भाई-बहन के साथ ससुराल आई। जिसे ससुरालीजन ने घुसने नहीं दिया। रविवार की दोपहर तक वह दरवाजा के बाहर खड़ी रही।
आकांक्षा का आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक कार और 5 लाख रुपये की मांग करते हैं। इसी बात को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। पांच वर्ष पहले शादी हुई है, तब से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन बात नहीं बनी।