{"_id":"6a29a0d12a3cf10e300964a0","slug":"woman-suffering-from-fever-dies-etah-news-c-163-1-eta1004-151780-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुखार पीड़ित महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुखार पीड़ित महिला की मौत
Wed, 10 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि महिला प्रसव के बाद कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। वहीं युवक की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की गई।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी मंगलवार की शाम करीब 6 बजे आरती (22) निवासी सुजायतपुर फिरोजाबाद को परिजन लेकर आए। यहां आरती के ताऊ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मार्च माह में उसे प्रसव हुआ। उसके बाद से वह बीमार चल रही थी। बुखार व सर्दी की समस्या को लेकर फिरोजाबाद में कई निजी अस्पताल में उपचार कराया उसके बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था। मंगलवार की शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मंगलवार की रात करीब 12 बजे जयसिंह (50) निवासी बहलोतपुर सकीट को परिजन लेकर आए। यहां उनके भाई बृजेश ने बताया कि वह हिसार में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मंगलवार की सुबह 9 बजे घर पर आए। शाम को अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। उसके बाद पास में ही एक क्लीनिक पर दवा लेने के लिए पहुंचे। लेकिन वहां उन्हें आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।