फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman reached police station and complaint against her husband and devar for grabbing jewelry in Etah

थाना पहुंची पीड़िताः 'पांच साल पहले किया प्रेम विवाह, अब पति देवर कर रहा प्रताड़ित, लाखों के जेवरात भी हड़पे'

Mon, 27 Feb 2023 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 10:46 PM IST
सार

एटा में थाने पहुंची महिला ने पति व देवर पर मारपीट कर घर से भगा देने की बात कही। कहा कि उन्होंने उसके पास से लाखों के जेवरात भी हड़प लिए। साथ ही दोबारा घर आने पर हत्या कर देने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
woman reached police station and complaint against her husband and devar for grabbing jewelry in Etah
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने थाने में पति व देवर के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि उसने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। अब उसके पति व देवर ने मारपीट करके घर से भगा दिया। उसके लाखों के जेवर हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मामला मिरहची थाना क्षेत्र का है। यहां सोमवार को एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि 28 फरवरी 2018 को बंटू निवासी फालर ने उसके साथ प्रेम विवाह किया। इसके बाद पत्नी बनाकर नोएडा में रखा। कुछ दिन तक तो ठीक से रहा। कुछ समय के बाद उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

पति ने सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए

बताया कि पति ने मेरे पास से सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए। जिसमें कॉलर (हार), झुमकी, चेन, छह अंगूठी शामिल है। इसकी कीमत करीब चार लाख 50 हजार रुपये है। इसके बाद घर से भगा दिया। बताया कि गांव पहुंचने पर देवर विनय कुमार ने बुरी तरह पीटा। कहा कि यहां से चली जा, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में महिला कहां रह रही है, स्पष्ट नहीं है

थाना प्रभारी छत्तरपाल सिंह ने बताया कि महिला पहले किसी और के साथ प्रेम विवाह करके आई थी। बाद में बंटू के साथ पांच वर्ष पहले रहने लगी थी। बंटू महिला को नोएडा ले गया। यहां दोनों रहते थे। इसी दौरान महिला किसी और के साथ रहने लगी। वर्तमान में महिला कहां रह रही है, स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed