भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो से बकरी चोरी: कुछ दूर जाकर पोल से टकरा गई गाड़ी, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
मैनपुरी में भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो से चोर बकरी चोरी करने पहुंचे। बकरी चुराकर कुछ दूर गए तो उनकी गाड़ी पोल से टकरा गई। गाड़ी छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो पर चोर बकरियां चोरी करके ले जा रहे थे। गांव से कुछ दूर चलने पर उनकी गाड़ी विद्युत पोल से टकरा गई। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों को आता देख चोर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस पशु चोरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
गाड़ी छोड़कर चोर हो गए फरार
घटना बेवर थाना क्षेत्र के रहूपुरा गांव की है। यहां दे दिन पहले रात में पशु चोर एक स्कार्पियो से क्षेत्र से पशु चोरी कर रहे थे। देर रात कई बकरियां चोरी करने के बाद ले जा रहे पशु चोरों की स्कार्पियो गांव के पास ही एक विद्युत पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी होने पर गांव के लोग पशु चोरों को पकड़ने के लिए भागे तो वह गाड़ी छोड़ कर भाग गए।
यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो उठाया खौफनाक कदम
स्कार्पियो में चुरा ले गए थे नौ बकरियां
गांव निवासी राजन सिंह ने बताया कि बुधवार की रात दो गाडिय़ों में गांव में पशु चोर आए थे। कस्बा से करीब 18 बकरियां चुराकर ले जा रहे थे। जगार होने पर दोनों गाडिय़ों में से एक गाड़ी स्कॉर्पियो भागते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पशु चोर वहां से भाग निकले। नौ बकरियां स्कार्पियो से मिल गईं।
पुलिस ने गाड़ी सीज कर दिया
वहीं नौ बकरियां पशु चोर ले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर थाने ले जाकर सीज कर दिया। पुलिस पशु चोरों की तलाश कर रही है। घटना के संबंध में विपिन गुप्ता, अमित गुप्ता, राजेंद्र सिंह की ओर तहरीर दी गई है।
यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और लक्षण
स्कार्पियो पर लगा था भाजपा का झंडा
ग्रामीण जब क्षतिग्रस्त स्कार्पियों के पास पहुंचे तो उसमें से चोरी की बकरियां मिलीं। वहीं गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा देख सभी के होश उड़ गए। कुछ लोगों ने जब गाड़ी के नंबर से सर्च किया तो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन एक राष्ट्रीय पार्टी के नाम दर्शा रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि कुछ लोग राजनीतिक पार्टियों का झंडा लगाकर वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन लोगों को गिरफ्तार कर और सख्त कार्रवाई करे।
तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
सीओ सुनील कुमार ने कहा कि गाड़ी को सीज कर दिया गया है। पुलिस पशु चोरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने किया गलत काम