फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman murders husband for 15 lakh rupees in Etah

पति को मार डाला: एटा में पत्नी ने बेटा-बेटी संग मिलकर किया कत्ल, ई-रिक्शा में शव लेकर घूमे, फिर नहर में फेंका

Fri, 18 Sep 2026 11:29 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Akash Dubey Updated Fri, 18 Sep 2026 11:29 AM IST
सार

15 लाख रुपये के प्लॉट विवाद में पत्नी संगीता ने सौतेले बेटे व साथियों संग पति उदयवीर (36) की हत्या कर दी। शव हजारा नहर में फेंका। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Woman murders husband for 15 lakh rupees in Etah
एटा में पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के एटा में प्लॉट बेचने पर मिले 15 लाख रुपये के विवाद में पत्नी ने अपने बेटे-बेटी और दो साथियों के साथ मिलकर पति उदयवीर (36) का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव हजारा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी संगीता, सौतेले बेटे अंशुल और गांव जोगामई निवासी चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल नाबालिग सौतेली बेटी को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पांचवें आरोपी की तलाश जारी है। वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


गांव लालपुर कल्याणपुर निवासी उदयवीर पत्नी संगीता और तीन बच्चों के साथ हीरा नगर में किराए के मकान में रहता था। संगीता ने पहले पति की मृत्यु के बाद उदयवीर से दूसरी शादी की थी। बच्चों में अंशुल और एक नाबालिग बेटी पहले पति से हैं। छह वर्ष की दूसरी बेटी उदयवीर से है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, उदयवीर ने कुछ दिन पहले करीब 15 लाख रुपये में अपना एक प्लॉट बेचा था। इस रकम को लेकर उसका पत्नी संगीता से विवाद चल रहा था। आठ सितंबर की रात इसी विवाद के चलते पत्नी ने अपने बेटे-बेटी व साथियों के साथ मिलकर उदयवीर की हत्या कर दी।

विज्ञापन

उदयवीर के सात-आठ दिन तक गांव नहीं पहुंचने पर भाई अजब सिंह को चिंता हुई। संगीता से पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन

पुलिस ने पत्नी संगीता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस अब हजारा नहर में मृतक के शव की तलाश कर रही है। वहीं, पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

उदयवीर के शव की हजारा नहर में तलाश की जा रही है। पत्नी समेत अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। - कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी

जिस बेटे को कमाने के लिए रिक्शा दिलाया, उसी ने पिता की जान ले ली
पिता ने बेटे को कमाने के लिए करीब एक साल पहले रिक्शा दिलाया था। उम्मीद थी कि बेटा मेहनत कर परिवार का सहारा बनेगा लेकिन रुपये के विवाद ने रिश्ते को ऐसा मोड़ दिया कि बेटे ने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। प्लाट बेचने से मिले करीब 15 लाख रुपये को लेकर चल रहे विवाद में मां, बहन और अन्य साथी को साथ लेकर वारदात की गई। हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपी कई घंटे तक नहरों के चक्कर काटते रहे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है। 

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला हीरा नगर में किराये पर रह रहे उदयवीर का प्लाट के रुपये को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी बीच आठ सितंबर की रात बेटे अंशुल ने मां संगीता, बहन और साथी चरण सिंह की मदद से पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ई-रिक्शा में रखकर ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़े।

हत्या के बाद आरोपी पहले गांव छछैना स्थित नहर पर पहुंचे। वहां पुलिस की मौजूदगी देखकर शव को फेंकने की योजना बदल दी। इसके बाद वे अरथरा स्थित नहर पर पहुंचे और शव को उसमें फेंक दिया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद हजारा नहर में शव की तलाश कराई गई। पीएसी के गोताखोर भी लगाए गए।

पहले जहर देकर मारने की थी योजना
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चरण सिंह करीब 14 साल से संगीता के संपर्क में था। संगीता ने उसे फोन कर जहर मंगाने को कहा था। हालांकि बाद में खुद फंसने के डर से उसने जहर नहीं दिया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिये हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने के तरीके बताए गए। पुलिस के अनुसार इसके बाद हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed